युवक की हत्या, घर में तोड़फोड़

Published at :26 Mar 2016 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की हत्या, घर में तोड़फोड़

घाघरा : घाघरा थाना क्षेत्र के चतमदाग निवासी संजय उरांव की गुरुवार की रात को अपराधियों ने घर में घुस कर हत्या कर दी. अपराधियों ने पहले संजय की पत्नी बंधनी देवी व उसके दो बच्चों को घर से भगा दिया. इसके बाद घर के चौखट में सिर रखकर टांगी से काट दिया. सिर अलग […]

विज्ञापन
घाघरा : घाघरा थाना क्षेत्र के चतमदाग निवासी संजय उरांव की गुरुवार की रात को अपराधियों ने घर में घुस कर हत्या कर दी. अपराधियों ने पहले संजय की पत्नी बंधनी देवी व उसके दो बच्चों को घर से भगा दिया. इसके बाद घर के चौखट में सिर रखकर टांगी से काट दिया. सिर अलग हो गया है. संजय की हत्या के बाद अपराधियों ने घर में तोड़फोड़ की.
घर का सारा सामान बाहर फेंक दिया. पुलिस के प्रथम अनुसंधान के अनुसार जमीन हड़पने को लेकर संजय को मारा गया है. वह घर का दामाद था. पत्नी बंधनी ने कहा कि उसके पिता व मां कमाने के लिए बाहर गये हैं. संजय के साथ वह अपने मायके में रहती थी. संजय साउंड सिस्टम शादी व अन्य कार्यक्रमों में बजाता था. गुरुवार की रात को चार पांच की संख्या में अपराधी पहुंचे. एक अपराधी छप्पर हटा कर घर के अंदर घुसा. इसके बाद अंदर से दरवाजा खोल दिया. बाहर खड़े अपराधी अंदर घुसे और संजय को पकड़ लिया.
बंधनी व उसके बच्चों को भी मारना चाहते थे. लेकिन अपराधियों ने उन्हें भागने का मौका दिया. बंधनी अपने दो बच्चों के साथ किसी दूसरे के घर में जाकर छिप गयी. इसके बाद अपराधियों ने संजय को मार डाला. शुक्रवार को थाना प्रभारी राजेंद्र रजक व एसआइ बलराम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola