उग्रवादियों ने 11 ट्रकों को खाई में धकेला
Updated at : 11 Feb 2016 2:54 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : टीपीसी के उग्रवादियों ने बुधवार काे किस्को थाना क्षेत्र की पाखर माइंस से बॉक्साइट की ढुलाई करनेवाले 11 ट्रकों को डहरबाटी नाला की खाई में धकेल दिया. उग्रवादियों का दस्ता डहरबाटी नाला के समीप पहुंचा. चालकाें से पूछताछ कर आलिया ट्रांसपोर्टिंग कंपनी द्वारा संचालित इन ट्रकों को लाइन में खड़ी कर उन्हें खाई […]
विज्ञापन
लोहरदगा : टीपीसी के उग्रवादियों ने बुधवार काे किस्को थाना क्षेत्र की पाखर माइंस से बॉक्साइट की ढुलाई करनेवाले 11 ट्रकों को डहरबाटी नाला की खाई में धकेल दिया. उग्रवादियों का दस्ता डहरबाटी नाला के समीप पहुंचा. चालकाें से पूछताछ कर आलिया ट्रांसपोर्टिंग कंपनी द्वारा संचालित इन ट्रकों को लाइन में खड़ी कर उन्हें खाई में गिरा दिया. उग्रवादियों की इस कारवाई से करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है. ज्ञात हो कि इस बॉक्साइट माइंस से राेजाना सैकड़ों ट्रक चलते हैं.
उग्रवादियों की पहचान का दावा: सूचना मिलते ही एसपी कार्तिक एस के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंची. एसपी ने बताया कि यह कारवाई टीपीसी उग्रवादियों की है. 11 ट्रकों को उग्रवादियों ने क्षतिग्रस्त किया है. उग्रवादियों की पहचान कर ली गयी है. पुलिस के पहुंचते ही उग्रवादी घटनास्थल से भाग खड़े हुए. उग्रवादियों की धर -पकड़ के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




