70 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, एक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Apr 2024 8:43 PM
एक गिरफ्तार
भरनो. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने नशा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. इस निमित थानेदार अरविंद कुमार के नेतृत्व में बीते बुधवार की रात छापेमारी अभियान चला कर कुम्हरो गांव के रवींद्र उरांव के घर से 70 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की. इसमें दर्जनों शराब व बीयर का बोतल शामिल हैं. वहीं अवैध रूप से शराब बेचने वाले रवींद्र उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में थानेदार अरविंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अवैध शराब जब्त की गयी है. अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जायेगा. इसलिए अवैध शराब बेचने वाले सुधर जायें, अन्यथा जेल भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










