बिशुनपुर (गुमला) : बिशुनपुर प्रखंड निवासी नरेश साहू की 11 वर्षीय पुत्री आग से झुलस जाने से गंभीर रुप से घायल हो गयी. जिसे इलाज हेतु स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम चार बजे वह लालटेन जला रही थी. उसी समय उसके कपड़े में आग पकड़ लिया. जिससे वह बुरी तरह जल गयी.