बॉक्स ::::: चुनाव ड्यूटी से 56 कर्मी गायब, कार्रवाई होगी

Published at :24 Nov 2015 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
बॉक्स :::::  चुनाव ड्यूटी से 56 कर्मी गायब, कार्रवाई होगी

बॉक्स ::::: चुनाव ड्यूटी से 56 कर्मी गायब, कार्रवाई होगी उत्पाद अवर निरीक्षक से लेकर शिक्षक तक गायब थेधारा 134 व धारा 170 के तहत कार्रवाई की जायेगी बिना सूचना के सभी अधिकारी व कर्मी गायब थे.दुर्जय पासवान, गुमलागुमला व पालकोट में संपन्न हुए प्रथम चरण के चुनाव ड्यूटी से 56 अधिकारी व कर्मी गायब […]

विज्ञापन

बॉक्स ::::: चुनाव ड्यूटी से 56 कर्मी गायब, कार्रवाई होगी उत्पाद अवर निरीक्षक से लेकर शिक्षक तक गायब थेधारा 134 व धारा 170 के तहत कार्रवाई की जायेगी बिना सूचना के सभी अधिकारी व कर्मी गायब थे.दुर्जय पासवान, गुमलागुमला व पालकोट में संपन्न हुए प्रथम चरण के चुनाव ड्यूटी से 56 अधिकारी व कर्मी गायब थे. क्यों गायब थे, इसकी सूचना इन लोगों ने वरीय अधिकारियों को नहीं दी है. वहीं अभी ये लोग कहां है. इसकी भी जानकारी प्रशासन को नहीं है. चुनाव ड्यूटी से गायब रहनेवाले इन सभी 56 कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. डीसी दिनेशचंद्र मिश्र ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 व धारा 170 के तहत सभी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. यहां बता दें कि प्रथम चरण में 22 नवंबर को गुमला व पालकोट का वोटिंग था. इसमें सभी 56 कर्मियों को चुनाव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में काम सौंपा गया था. लेकिन ये लोक ड्यूटी करने के बजाये, बिना सूचना के गायब रहे.गायब रहनेवाले कर्मियों के नामउत्पाद अवर निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद, कनचोड़ा के शिक्षक प्रकाश रंजन, खिजुरटोली के शिक्षक महेश खड़िया, अनुमंडल कार्यालय के अनुसेवक चुयूं उरांव, बिशुनपुर के शिक्षक महेंद्र सिंह, ग्रामीण बैंक के कैशियर प्रशांत कुमार, बरगांव के शिक्षक माड़वारी साहू, घाघरा के पंचायत सेवक सिवेश्वर सिंह, पालकोट पीएचसी के विनोद कुमार गुप्ता, सिसई के पंचायत सेवक दुर्गा ओहदार, सिसई अस्पताल के बीएचडब्ल्यू बालकृष्ण भगत, नवाटोली के शिक्षक मैनुएल एक्का, खिजुरटोली के शिक्षक कमल इंदवार, भरनो के शिक्षक झरी कुल्लू, कामडारा के टंकक नइमन कुजूर, चतमदाग के शिक्षक शिवकुमार यादव, सिसई के पंचायत सेवक बिंदेश्वर केरकेट्टा, चरकाटांगर के शिक्षक ग्राबियल कुल्लू, पालकोट के पंचायत सचिव सुमरई किंडो, पालकोट के पंचायत सेवक रामसागर उरांव, पंचायत सचिव सरफराज अनवर, पंचायत सचिव संजय तिर्की, घाघरा के पंचायत सचिव माड़वारी महतो, दतिया भरनो के शिक्षक कामेश्वर सिंह, भरनो के अनुसेवक सुमन रौतिया, पालकोट के पंचायत सचिव आशा सिंह, नवाडीह के स्वीपर साधु अुसर, भरनो के पंचायत सेवक धनंजय प्रसाद, बसिया अस्पताल के अनुसेवक पीके देवधरिया, अस्पताल के अनुसेवक बिशुल बड़ाइक, सिरसी डुमरी के शिक्षक पात्रिक कुजूर, भिखमपुर के शिक्षक ज्वलित केरकेट्टा, टोंगरीटोली के शिक्षक कृष्ण दयाल पांडेय, डुमरी के अनुसेवक सबुजान अंसारी, कामडारा के रात्रि प्रहरी विनय नायक, जारी के शिक्षक अंथ्रेस मिंज, तुमसे के शिक्षक विजय कुमार असुर, पालकोट के पंचायत सेवक देवमनी साहू, हेलता के शिक्षक जगतपाल पन्ना, बानागुटू के शिक्षक कृष्णा कुमार साहू, कटकाही के शिक्षक जेबियर लकड़ा, चैनपुर के अनुसेवक जगदीश्वर असुर, भरनो के शिक्षक झड़ी कुल्लू, गुमला के लिपिक कृष्णा उरांव, राप्रावि के शिक्षक नेरश प्रसाद साहू, डुमरी के शिक्षक सत्यदान एक्का, गुमला के अनुसेवक सुखदेव मिश्रा, सरांगो के शिक्षक रघुनाथ भगत, जवाहर नवोदय स्कूल के शिक्षक प्रशांत कुमार, घाघरा के अनुसेवक योगेंद्र उरांव, घाघरा के शिक्षक राकेश रंजन, भरनो के लिपिक अरविंद कुमार साहू, वन विभाग गुमला के लिपिक संजीवन कुमार नायक, लोरोटोली के शिक्षक अंजोर कुजूर व गुमला के पंचायत सेवक मोहम्मद इकबाल मियां हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola