:12:::: ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए बंधु

Updated at :08 Nov 2015 7:15 PM
विज्ञापन
:12::::  ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए बंधु

:12:::: ग्रामीणों की समस्याआें से अवगत हुए बंधुफोटो- एलडीजीए- 16 गांवो का दौरा करते बंधु तिर्की. लोहरदगा. झाविमो प्रत्याशी बंधु तिर्की ने भंडरा प्रखंड के नगड़ी, मकुंदा, कैरो प्रखंड के नरौली, अंबवा, उत्तका, बिराजपुर, जामुनटोली का दौरा किया. इस क्रम में ग्रामीणों से मिल कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, […]

विज्ञापन

:12:::: ग्रामीणों की समस्याआें से अवगत हुए बंधुफोटो- एलडीजीए- 16 गांवो का दौरा करते बंधु तिर्की. लोहरदगा. झाविमो प्रत्याशी बंधु तिर्की ने भंडरा प्रखंड के नगड़ी, मकुंदा, कैरो प्रखंड के नरौली, अंबवा, उत्तका, बिराजपुर, जामुनटोली का दौरा किया. इस क्रम में ग्रामीणों से मिल कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, ट्रांसफारमर जैसी समस्याओं से अवगत कराया. श्री तिर्की ने कहा कि लोहरदगा में काम करनेवाले नेता चाहिए. जिला का यह दुर्भाग्य रहा है कि यहां के जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं के निराकरण के लिए पहल नहीं किया. जिसके कारण लोहरदगा विकास के नाम से पीछे रह गया. उपूरा जिला सूखे की चपेट में है. हर ओर निराशा है. उन्होंने मैट्रिक के विद्यार्थियों के लिए जिला मुख्यालय के विद्यालयों में केंद्र बनाये जाने को भी विद्यार्थियों को परेशान करनेवाला कदम बताते हुए कहा कि सुदूर ग्राम के विद्यार्थियों को इससे काफी परेशानी होती है. उन्होंने प्रखंड मुख्यालयों में केंद्र बनाये जाने की बात कही. मौके पर बालमकुंद लोहरा, मनोज उरांव, कैलू उरांव, सोमरा उरांव, एनूल अंसारी, विपीन साहू, सुशिल उरांव, विनोद उरांव, संध्या उरांव आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola