मीना बाजार का लोगों ने उठाया लुत्फ

Updated at :08 Nov 2015 6:44 PM
विज्ञापन
मीना बाजार का लोगों ने उठाया लुत्फ

मीना बाजार का लोगों ने उठाया लुत्फ विभिन्न प्रकार की दुकानें लगी थी, सांस्कृतिक कार्यक्रम की हुई प्रस्तुतिफोटो फाइल:8एसआइएम:10-मसीह भजन प्रस्तुत करते कलाकार.12-मीना बाजार में लगे स्टॉलसिमडेगा. सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर परिसर में मीना बाजार का आयोजन किया गया. मीना बाजार का उदघाटन वीजी सह पल्ली पुरोहित फादर तोबियस केरकेट्टा ने किया. मीना […]

विज्ञापन

मीना बाजार का लोगों ने उठाया लुत्फ विभिन्न प्रकार की दुकानें लगी थी, सांस्कृतिक कार्यक्रम की हुई प्रस्तुतिफोटो फाइल:8एसआइएम:10-मसीह भजन प्रस्तुत करते कलाकार.12-मीना बाजार में लगे स्टॉलसिमडेगा. सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर परिसर में मीना बाजार का आयोजन किया गया. मीना बाजार का उदघाटन वीजी सह पल्ली पुरोहित फादर तोबियस केरकेट्टा ने किया. मीना बाजार में विभिन्न प्रकार के दुकानें लगायी गयी थी. जिसमें लोगों ने जम कर खरीदारी की. मीना बाजार में विभिन्न प्रकार के खेल-तमाशों का भी प्रदर्शन किया गया. दिन भर लोगों ने मीना बाजार का लुत्फ उठाया. बाजार में लोगों की अत्यधिक भीड़ देखी गयी. मीना बाजार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने मंगलाचरण नृत्य प्रस्तुत कर किया. इसके अलावा अन्य मंडलियों द्वारा भी नृत्य प्रस्तुत किये गये. म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भक्ति गीत भी प्रस्तुत किये गये. कार्यक्रम को सफल बनाने में सेराफिनुस कुल्लू, एलेज, पात्रिक केरकेट्टा, गोस्सनर, प्रताप बाड़ा, माइकल तिर्की आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola