लीड ::4::::: बम फटा, मजदूर घायल

Updated at :08 Nov 2015 6:29 PM
विज्ञापन
लीड ::4::::: बम फटा, मजदूर घायल

लीड ::4::::: बम फटा, मजदूर घायल डीलर सह मुखिया प्रत्याशी ओहमस बाड़ा के घर बम फटाउग्रवादियों की धमकी के बाद सुरक्षा के लिए बम बनाया था8 गुम 18 में पुलिस जांच पड़ताल करते हुए8 गुम 19 में इसी बाल्टी में बम रखा हुआ थाप्रतिनिधि, भरनोभरनो के मोरगांव निवासी राशन डीलर सह मुखिया प्रत्याशी ओहमस बाड़ा […]

विज्ञापन

लीड ::4::::: बम फटा, मजदूर घायल डीलर सह मुखिया प्रत्याशी ओहमस बाड़ा के घर बम फटाउग्रवादियों की धमकी के बाद सुरक्षा के लिए बम बनाया था8 गुम 18 में पुलिस जांच पड़ताल करते हुए8 गुम 19 में इसी बाल्टी में बम रखा हुआ थाप्रतिनिधि, भरनोभरनो के मोरगांव निवासी राशन डीलर सह मुखिया प्रत्याशी ओहमस बाड़ा के घर के बारी में रखा बम फटने से मजदूर विश्वनाथ उरांव (17 वर्ष) घायल हो गया. बम प्लास्टिक बाल्टी में रखा हुआ था. मजदूर सफाई कर रहा था, तभी बम रखे बाल्टी में भार पड़ने से बम फट गया. घायल मजदूर को रांची ले जाया गया है. ओहमस के घर बम कहां से आया पुलिस इसकी जांच कर रही है. ओहमस ने बताया कि चार महीने पहले जेजेएमपी के उग्रवादियों ने उसे धमकी दी थी. लेवी की भी मांग की थी. उसने थाने में इसका कंप्लेन किया है. लेकिन अक्सर उग्रवादियों का डर बना रहता था. इसलिए ओहमस ने उग्रवादियों से लड़ने के लिए सूतली बम बनाया था. बताया जा रहा है कि दो किलो का बम था. घर के बारी में डालडा के डब्बे में बम को छिपा कर रखा था. मजदूर की स्थिति नाजुकओहमस बाड़ा अपने घर की बारी की सफाई करवा रहा था. रविवार की सुबह 9.30 बजे कुछ मजदूर काम कर रहे थे. इसी में विश्वनाथ उरांव कुदाल से मिट्टी खोद कर उसे फेंक रहा था. वह मिट्टी को बम रखे बाल्टी में फेंक दिया. जिससे बम ब्लास्ट कर गया. इससे विश्वनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया. वह छटपटाने लगा. तभी ओहमस पहुंचा और उसे रांची ले गया.ओहमस के घर बम कहां से आया. इसकी जांच की जा रही है. ओहमस व घायल विश्वनाथ के बयान के बाद ही कुछ कह सकते हैं.नित्यानंद महतो, थानेदार, भरनो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola