आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया

आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गुमला. सरना प्रार्थना सभा जिला समिति की समीक्षा बैठक उरांव सरना क्लब दुंदुरिया में हुई. अध्यक्षता सचिव महेंद्र उरांव ने की. समीक्षा में सरना धर्म महासम्मेलन की सफलता पर सभी सदस्यों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया. साथ ही आय-व्यय की विस्तृत रूप से ब्योरा प्रस्तुत किया गया. […]
आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गुमला. सरना प्रार्थना सभा जिला समिति की समीक्षा बैठक उरांव सरना क्लब दुंदुरिया में हुई. अध्यक्षता सचिव महेंद्र उरांव ने की. समीक्षा में सरना धर्म महासम्मेलन की सफलता पर सभी सदस्यों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया. साथ ही आय-व्यय की विस्तृत रूप से ब्योरा प्रस्तुत किया गया. सरना प्रार्थना सभा जिला समिति गुमला के सभी सदस्यों से अपील की गयी कि जिला समिति की संचालन हेतु अपना योगदान ईमानदारी पूर्वक करें. सभा के पदाधिकारी व सदस्यों से अपील की गयी कि समय-समय पर जिला समिति के माध्यम से प्रार्थना सभा व सप्ताह में सामूहिक प्रार्थना का आयोजन करने की बातें कही गयी. अंत में प्रार्थना सभा की अगली बैठक छह दिसंबर को उरांव क्लब में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. मौके पर चिंतामनी उरांव, राजवंती उरांव, पुष्पा, कुमुदनी, राजेश, बेचन, सुमित्रा उरांव, हितेश मिंजा, एतवा उरांव, दुलारी उरांव, बलभद्र उरांव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










