लीड :6:::: धनतेरस बाजार हुआ गुलजार

Updated at :08 Nov 2015 6:13 PM
विज्ञापन
लीड :6::::   धनतेरस बाजार हुआ गुलजार

लीड :6:::: धनतेरस बाजार हुआ गुलजार फोटो- एलडीजीए-1 होंडा के शोरुम के लगे वाहन. एलडीजीए-3 बजाज के बाइक. एलडीजीए-13 हीरो के शोरुम में लगे वाहन. लोहरदगा. जिले में धनतेरस को लेकर हर ओर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. बाजार में रौनक बढ़ गयी है. खरीदारों से दुकानें भरी हैं. दुकानदारों ने दुकानों को […]

विज्ञापन

लीड :6:::: धनतेरस बाजार हुआ गुलजार फोटो- एलडीजीए-1 होंडा के शोरुम के लगे वाहन. एलडीजीए-3 बजाज के बाइक. एलडीजीए-13 हीरो के शोरुम में लगे वाहन. लोहरदगा. जिले में धनतेरस को लेकर हर ओर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. बाजार में रौनक बढ़ गयी है. खरीदारों से दुकानें भरी हैं. दुकानदारों ने दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया संवारा है. धनतेरस के मौके पर लगभग हर प्रतिष्ठान में आकर्षक छूट दी जा रही है. सबसे ज्यादा छूट मोटरसाइकिल के शोरुम में मिल रही है. हीरो के श्री बाइक्स के शोरुम में प्रत्येक खरीदारी पर एक चांदी का सिक्का मुफ्त दिया जा रहा है. इसी तरह होंडा के देव आस्था होंडा शोरुम में प्रत्येक खरीदारी पर सोना व चांदी के सिक्के दिये जा रहे हैं. बजाज के तनिष्क ऑटोमोटिव में किसी भी गाड़ी की खरीदारी पर निश्चित उपहार एवं गोवा का टूर देने की घोषणा की गयी है. इसी तरह बेस्ट च्वाइस पावरगंज में इलेक्ट्राॅनिक्स सामानों की खरीदारी पर उपहार देने की घोषणा की गयी है. इधर धनतेरस के मौके पर सोना चांदी के दुकानों में भी एक से बढ़ कर एक डिजाइन के गहने एवं सोना व चांदी के सिक्के मौजूद हैं. खत्री ज्वेलर्स के राजेंद्र प्रसाद खत्री ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में हॉल मार्क के गहनों का विशाल रेंज मौजूद है. कंचन ज्वेलर्स के संजय वर्मन का कहना है कि धनतेरस के मौके पर सोने के बिस्किट एवं चांदी के सिक्कों का विशाल रेंज है. धनतेरस के मौके पर लोग सोना व चांदी खरीदना शुभ मानते हैं. इधर लोहरदगा ऑटोमोटिव के द्वारा महिंद्रा के ट्रैक्टर की खरीदारी में 40 हजार रुपये की छूट देने की घोषणा की गयी है, वहीं महिंद्रा के टू व्हीलर में 5 हजार रुपये की छूट एवं कुछ वाहनों में इंश्योरेंस भी फ्री करने की घोषणा की गयी है. बाजार में जहां खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. अन्य वर्षों की तुलना में इस वर्ष लोहरदगा के बाजार में भी आकर्षक छूट की घोषणा की गयी है. जिसके कारण ग्राहकों में खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. सड़क किनारे भी दुकानें लगायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola