::: गांवों का दौरा कर महिलाओं के साथ बैठक की

::: गांवों का दौरा कर महिलाओं के साथ बैठक की फोटो- एलडीजीए-4 बैठक करती अनुपमा भगत. लोहरदगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत की पत्नी अनुपमा भगत भंडरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवाें का दौरा कर महिलाओं के साथ बैठक की. महिलाओं ने अनुपमा भगत को बताया कि गांव में वृद्धापेंशन, इंदिरा आवास, राशन कार्ड एवं […]
::: गांवों का दौरा कर महिलाओं के साथ बैठक की फोटो- एलडीजीए-4 बैठक करती अनुपमा भगत. लोहरदगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत की पत्नी अनुपमा भगत भंडरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवाें का दौरा कर महिलाओं के साथ बैठक की. महिलाओं ने अनुपमा भगत को बताया कि गांव में वृद्धापेंशन, इंदिरा आवास, राशन कार्ड एवं सूखा पड़ने के कारण ग्रामीणों के समक्ष समस्या आ गयी है. अनुपमा भगत ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि लगातार आपलोगों के साथ स्वार्थी दल चुनाव के समय झूठ बोल कर चुनाव तो जीत गये, परंतु अफसोस इस बात की है कि वैसे लोग आज एक वृद्ध माता-पिता को पेंशन नहीं दिला पाये हैं. कांग्रेस पार्टी की सोच रही है कि आम जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले. इसी के तहत जनकल्याणकारी योजना यूपीए सरकार ने चलायी, परंतु सारी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद हैं. इस बार के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को आपका सहयोग चाहिए. मौके पर सोमे उरांव, सुनिता उरांव, लखी उरांव, मुनेजा खातून, चौठी उरांव, पदमा उरांव, अतिका खातून, जुबेदा खातून आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










