गिरफ्तार अपराधी को भेजा गया जेल

गिरफ्तार अपराधी को भेजा गया जेल गुमला. गुमला सदर थाना की पुलिस ने बस पड़ाव से हथियार के साथ गिरफ्तार अपराधी जारी प्रखंड निवासी विनय सिंह को शनिवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने उसे शुक्रवार की शाम को पकड़ा था. विनय के अनुसार उसे पिस्तौल व गोली दो युवकों ने दी थी. जिसे […]
गिरफ्तार अपराधी को भेजा गया जेल गुमला. गुमला सदर थाना की पुलिस ने बस पड़ाव से हथियार के साथ गिरफ्तार अपराधी जारी प्रखंड निवासी विनय सिंह को शनिवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने उसे शुक्रवार की शाम को पकड़ा था. विनय के अनुसार उसे पिस्तौल व गोली दो युवकों ने दी थी. जिसे मुरगू गांव के मोड़ के समीप दो युवकों को देना था. इसके एवज में उसे दो हजार रुपये अपराधियों ने पिस्तौल पहुंचाने के लिए दिया था. लेकिन उससे पहले पुलिस ने विनय को पकड़ लिया. उसने कुछ अपराधियों के नाम बताये हैं. उन अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को रातभर छापामारी अभियान चलायी. विनय के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.एक युवक को पूछताछ के लिए पकड़ागुमला. सदर थाना की पुलिस ने शहर से एक युवक को पकड़ा है. अभी उसे थाने में रख कर पूछताछ की जा रही है. पुलिस को शक है कि उक्त युवक का अपराधियों से सांठगांठ है. हालांकि पुलिस उक्त युवक का नाम गुप्त रखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










