मुखिया से छुट्टी लेना स्वीकार नहीं: झासा

Updated at :07 Nov 2015 7:47 PM
विज्ञापन
मुखिया से छुट्टी लेना स्वीकार नहीं: झासा

मुखिया से छुट्टी लेना स्वीकार नहीं: झासा विरोध में बंद रहा ओपीडी, सदर अस्पताल में ताला जड़ाफोटो फाइल:7एसआइएम:7-बंद पड़ा सदर अस्पतालप्रतिनिधिसिमडेगा. जिला परिषद अध्यक्ष, प्रमुख व मुखिया से छुट्टी लेने के लिए बनाये गये नियम के विरूद्ध झारखंड स्वास्थ्य संघ के आह्वान पर शनिवार को सदर अस्पताल सहित पूरे जिले स्वास्थ्य केंद्र का ओपीडी ठप […]

विज्ञापन

मुखिया से छुट्टी लेना स्वीकार नहीं: झासा विरोध में बंद रहा ओपीडी, सदर अस्पताल में ताला जड़ाफोटो फाइल:7एसआइएम:7-बंद पड़ा सदर अस्पतालप्रतिनिधिसिमडेगा. जिला परिषद अध्यक्ष, प्रमुख व मुखिया से छुट्टी लेने के लिए बनाये गये नियम के विरूद्ध झारखंड स्वास्थ्य संघ के आह्वान पर शनिवार को सदर अस्पताल सहित पूरे जिले स्वास्थ्य केंद्र का ओपीडी ठप रहा. मरीजों का इलाज नहीं हो सका. मरीज इधर उधर भटकते रहे. हालांकि आपातकालीन सेवाएं खुली रहीं. अस्पताल बंद रहने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. मरीज अस्पताल तक आये, किंतु उनका इलाज नहीं हो पाया. मरीजों को बैरंग वापस घर लौटना पड़ा. कई मरीज निजी क्लीनिक में जाकर इलाज कराये. सदर अस्पताल के मुख्य द्वारा पर सुबह में चिकित्सकों द्वारा सुबह में ही ताला जड़ दिया गया था. चिकित्सक ओपीडी में नहीं बैठे तथा मरीजों का इलाज नहीं किया. इधर झासा के पदाधिकारियों का कहना है कि जिला परिषद अध्यक्ष, प्रमुख व मुखिया से अवकाश की स्वीकृति लेना हमें स्वीकार नहीं है. सरकार द्वारा बनाये गये उक्त नियम को तुरंत वापस लेना चाहिए. उनका यह भी कहना था कि मुखिया का कोई कार्यालय नहीं होता है. ऐसे में चिकित्सकों की परेशानी बढ़ जायेगी तथा अराजकता फैलेगी. चिकित्सकों ने कहा कि यदि 15 नवंबर से पूर्व यदि इस नियम को वापस नहीं लिया गया तो 15 को राज्य के सभी चिकित्सक सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola