द्वितीय चरण के स्क्रूटनी में एक पंसस प्रत्याशी का नामांकन रद्द

Updated at :07 Nov 2015 7:47 PM
विज्ञापन
द्वितीय चरण के स्क्रूटनी में एक पंसस प्रत्याशी का नामांकन रद्द

द्वितीय चरण के स्क्रूटनी में एक पंसस प्रत्याशी का नामांकन रद्द फोटोफाइल:7-एसआइएम:1-स्क्रूटनी में उपस्थित एसडीओ व प्रत्याशीसिमडेगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए द्वितीय चरण में भरे गये परचे की स्क्रूटनी की गयी. द्वितीय चरण में ठेठइटांगर, बांसजोर, बोलबा व जलडेगा के प्रत्याशियों ने जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं वार्ड सदस्य के लिए नामांकन […]

विज्ञापन

द्वितीय चरण के स्क्रूटनी में एक पंसस प्रत्याशी का नामांकन रद्द फोटोफाइल:7-एसआइएम:1-स्क्रूटनी में उपस्थित एसडीओ व प्रत्याशीसिमडेगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए द्वितीय चरण में भरे गये परचे की स्क्रूटनी की गयी. द्वितीय चरण में ठेठइटांगर, बांसजोर, बोलबा व जलडेगा के प्रत्याशियों ने जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं वार्ड सदस्य के लिए नामांकन किया था. जिला परिषद सदस्य के लिए भरे गये परचे सभी सही पाये गये. जबकि पंचायत समिति सदस्य के लिए भरे गये परचे में से बोलबा प्रखंड के पीडि़यापोछ प्रत्याशी राजमुनी कुमारी का नामांकन परचा रद्द कर दिया. उनका उम्र कम पाया गया. जिला परिषद सदस्य के स्क्रूटनी में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी, कार्यपालक दंडाधिकारी उषा मुंडू, पंचायत समिति सदस्य के स्क्रूटनी में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एसडीओ दिलेश्वर महतो, सहायक जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उमेश बड़ाइक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola