लीड ::18:: विधि व्यवस्था बनाये रखें: एसडीपीओ

Updated at :07 Nov 2015 7:31 PM
विज्ञापन
लीड ::18::  विधि व्यवस्था बनाये रखें: एसडीपीओ

लीड ::18:: विधि व्यवस्था बनाये रखें: एसडीपीओ थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठकफोटो फाइल:7एसआइएम:4-बैठक में उपस्थित एसडीपीओ व थाना प्रभारीसिमडेगा. एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक एसडीपीओ मो कौशर अली की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का […]

विज्ञापन

लीड ::18:: विधि व्यवस्था बनाये रखें: एसडीपीओ थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठकफोटो फाइल:7एसआइएम:4-बैठक में उपस्थित एसडीपीओ व थाना प्रभारीसिमडेगा. एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक एसडीपीओ मो कौशर अली की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. साथ ही फरार वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का भी निर्देश एसडीपीओ श्री अली ने दिया. एसडीपीओ ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने का हरसंभव प्रयास करें. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें. पुलिस व जनता के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करें. जनता से सहयोग मांगें तथा उन्हें विश्वास में लेने का प्रयास करें. कहा कि रामरेखाधाम मेला नजदीक है. उक्त अवसर पर भी क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतने की आवश्यकता है. बैठक में उपस्थित सभी थाना प्रभारियों ने एक माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर सरोज कुमार श्रीवास्तव, सिमडेगा थाना प्रभारी रणविजय शर्मा, जलडेगा थाना प्रभारी मनोहर कुमार, ठेठइटांगर थाना प्रभारी चंद्रिका प्रसाद के अलावा सभी थाना के थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola