:: गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर : सुखदेव

Updated at :07 Nov 2015 7:30 PM
विज्ञापन
::  गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर : सुखदेव

:: गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर : सुखदेव फोटो- एलडीजीए- 10, ग्रामीणों के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव. लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखदेव भगत कुडू प्रखंड के जिंगी, तान, जोंजरो, राहे का दौरा कर ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए. श्री भगत ने कहा कि जिले की जनता महंगाई एवं सूखे से त्रस्त है, […]

विज्ञापन

:: गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर : सुखदेव फोटो- एलडीजीए- 10, ग्रामीणों के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव. लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखदेव भगत कुडू प्रखंड के जिंगी, तान, जोंजरो, राहे का दौरा कर ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए. श्री भगत ने कहा कि जिले की जनता महंगाई एवं सूखे से त्रस्त है, बावजूद इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और राज्य सरकार ध्यान नहीं दे रही है. जिंगी गांव के विधायक होने के बावजूद यह गांव विकास से कोसो दूर है. तीन वर्ष पूर्व सुदेश महतो एवं कमल किशोर भगत ने इस गांव को आदर्श गांव बनाने की घोषणा की थी, बावजूद इस पर कोई पहल नहीं हुआ. कहा कि जरूरतमंदों को बीपीएल कार्ड व इंदिरा आवास नहीं मिला. लोग सूखे के कारण पलायन करने को विवश हैं. कांग्रेस गरीबों की पार्टी है. पार्टी गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहती है. मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी आलोक कुमार साहू, हाजी सिकंदर अंसारी, बेंजामीन लकड़ा, प्रभात भगत, पप्पू शाहदेव, मथुरा शाहदेव, गीतू उरांव , मनोज उरांव, अनिल उरांव, वीरेंद्र उरांव, सीताराम पासवान, इसाक अंसारी, लालू तिर्की, शाहिद अहमद, बिरसा उरांव, महादेव उरांव, दुखन उरांव, शंकर उरांव, विफई प्रधान सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola