शौचालय नर्मिाण शीघ्र पूरा करायें: डीसी

Updated at :06 Nov 2015 8:22 PM
विज्ञापन
शौचालय नर्मिाण शीघ्र पूरा करायें: डीसी

शौचालय निर्माण शीघ्र पूरा करायें: डीसी 6एसआइएम:5-बैठक में उपस्थित डीसी व नप बोर्ड के सदस्य.सिमडेगा. समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को एनएसी क्षेत्र को शौच मुक्त करने को लेकर बैठक हुई. बैठक में एनएसी क्षेत्र में चल रहे शौचालय निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश […]

विज्ञापन

शौचालय निर्माण शीघ्र पूरा करायें: डीसी 6एसआइएम:5-बैठक में उपस्थित डीसी व नप बोर्ड के सदस्य.सिमडेगा. समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को एनएसी क्षेत्र को शौच मुक्त करने को लेकर बैठक हुई. बैठक में एनएसी क्षेत्र में चल रहे शौचालय निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया. कहा कि एक सप्ताह के अंदर अपने-अपने वार्ड के लाभुकों का सर्वे कर लाभुकों का प्रतिवेदन समर्पित करें. उपायुक्त ने कहा कि जिस व्यक्ति को शौचालय की जरूरत है. वे अपने वार्ड सदस्य या नगर परिषद को अपना आवेदन जमा करेंगे. सरकार की ओर से 12 हजार रुपये शौचालय निर्माण के लिए राशि दी जायेगी. इसके अलावे लाभुक अपने स्तर से भी राशि लगा सकते है. मार्च तक एनएसी क्षेत्र के शौच मुक्त करने निर्देश वार्ड सदस्यों को दिया गया. बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष फुल सुंदरी देवी के अलावा सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola