बैंक कर्मियों ने अस्पताल में बांटी राशि

बैंक कर्मियों ने अस्पताल में बांटी राशि प्रभात इंपैक्टकोलेबिरा. बानो प्रखंड के गोरा निवासी स्वर्गीय दुर्गा पाइक की पत्नी सारो देवी बीमारी के कारण गंभीर हालत में कोलेबिरा स्थित एक अस्पताल में बेहोश पड़ी थी. उसका पैसा बैंक में जमा है. बैंक मैनेजर कह रहे थे कि खाताधारी को लाइये, तभी भुगतान होगा. रुपये के […]
बैंक कर्मियों ने अस्पताल में बांटी राशि प्रभात इंपैक्टकोलेबिरा. बानो प्रखंड के गोरा निवासी स्वर्गीय दुर्गा पाइक की पत्नी सारो देवी बीमारी के कारण गंभीर हालत में कोलेबिरा स्थित एक अस्पताल में बेहोश पड़ी थी. उसका पैसा बैंक में जमा है. बैंक मैनेजर कह रहे थे कि खाताधारी को लाइये, तभी भुगतान होगा. रुपये के अभाव में मरीज को बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने में परेशानी हो रही थी. इस संबंध में प्रभात खबर ने छह नवंबर के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी. खबर छपते ही बैंक कर्मी हरकत में आये. शुक्रवार को बैंककर्मी अस्पताल जाकर पीड़िता को राशि का भुगतान किया. मालूम हो कि पिछले छह दिन पूर्व सारो देवी के परिवारवालों ने कोलेबिरा स्थित शिवम सेवा केंद्र (राज्य सरकार से निबंधित) इलाज के लिए सारो देवी को भरती किया था. जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची ले जाने की सलाह दी थी. चिकित्सकों की सलाह पर उसके परिजनों ने मरीज को रांची ले जाने के लिए पैसा निकालने बैंक ऑफ इंडिया लचड़ागढ शाखा गये. यहां पर सारो देवी का खाता संख्या 49190110000831 है. उक्त खाता से पैसा निकालने के लिए मरीज का अंगूठा का निशान व शिवम सेवा केंद्र के चिकित्सकों द्वारा शाखा प्रबंधक को लिखित रूप से आवेदन देकर पैसा निकालने का आग्रह किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










