जल्द बांटी जायेगी सामग्री

Updated at :06 Nov 2015 8:22 PM
विज्ञापन
जल्द बांटी जायेगी सामग्री

जल्द बांटी जायेगी सामग्रीभंडरा/ लोहरदगा. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लागू होते ही जनवितरण प्रणाली आपूर्ति विभाग बेपटरी हो गया है. जनवितरण प्रणाली के उपभोक्ताओं को माह अक्टूबर का अनाज नहीं मिला. ग्रामीण जनवितरण प्रणाली के दुकान जा जाकर वापस लौट गये. कुछ दुकानदार केरोसिन तेल का भी वितरण नहीं किये. लोगों को बगैर केरोसिन ही […]

विज्ञापन

जल्द बांटी जायेगी सामग्रीभंडरा/ लोहरदगा. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लागू होते ही जनवितरण प्रणाली आपूर्ति विभाग बेपटरी हो गया है. जनवितरण प्रणाली के उपभोक्ताओं को माह अक्टूबर का अनाज नहीं मिला. ग्रामीण जनवितरण प्रणाली के दुकान जा जाकर वापस लौट गये. कुछ दुकानदार केरोसिन तेल का भी वितरण नहीं किये. लोगों को बगैर केरोसिन ही महीना भर काटना पड़ा. जनवितरण प्रणाली दुकानों से वस्तुओं की आपूर्ति नहीं होने के कारण आवंटन नहीं प्राप्त होना बताया जा रहा है. दूसरी ओर जनवितरण दुकानदार बताते हैं कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत विभाग द्वारा नया कार्ड पर नया आवंटन से वितरण करने का निर्देश दिया गया है परंतु नया कार्ड का वितरण ग्रामीणों के बीच अभी तक नहीं किया गया है. और न ही वस्तुओं का आवंटन मिला है. इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी हबीब अंसारी का कहना है कि आवंटन मिल गया है, जल्द ही सामग्री का वितरण किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola