सी- जाति धर्म से ऊपर उठ मतदान करें

सी- जाति धर्म से ऊपर उठ मतदान करें6 एसआइएम:11-संबोधित करती जिप प्रत्याशी.सिमडेगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का नामांकन समाप्त होते ही प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है. शुक्रवार को सिमडेगा प्रखंड के जिप प्रत्याशी मधुरा बा ने बानाबिरा, टैंसेरा, चियारीकानी, कोंबालता, बड़काटांड़, लोंगेपानी, राइकोना, कर्रापानी, बकरीकोना, डूमरडीह, गड़पहार, आदि गांव में जनसंपर्क […]
सी- जाति धर्म से ऊपर उठ मतदान करें6 एसआइएम:11-संबोधित करती जिप प्रत्याशी.सिमडेगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का नामांकन समाप्त होते ही प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है. शुक्रवार को सिमडेगा प्रखंड के जिप प्रत्याशी मधुरा बा ने बानाबिरा, टैंसेरा, चियारीकानी, कोंबालता, बड़काटांड़, लोंगेपानी, राइकोना, कर्रापानी, बकरीकोना, डूमरडीह, गड़पहार, आदि गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. मौके पर मधुरा बा ने कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठ कर अपना मतदान करें. उन्होंने कहा कि एक मौका दें, क्षेत्र के विकास में वह हमेशा तत्पर रहेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह, खुशी राम कुमार, अनूप कुमार टोप्पो , शिव प्रसाद, सुमन प्रसाद, दिलीप प्रसाद, अर्जुन भारती,संतोष भारती के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










