लेवी लेने आये उग्रवादी को पीटा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 Nov 2015 12:07 AM
विज्ञापन

गुमला : गुमला थाना क्षेत्र के टैसेरा गांव में क्रशर मालिक से एक लाख रुपये लेवी वसूलने पहुंचे पीएलएफआइ उग्रवादी भंडरिया निवासी प्रदीप गोप को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. उसकी जम कर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया. एक अन्य उग्रवादी ठुम्पा उरांव भागने में सफल रहा. ग्रामीणों ने उस पर पीछे […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला थाना क्षेत्र के टैसेरा गांव में क्रशर मालिक से एक लाख रुपये लेवी वसूलने पहुंचे पीएलएफआइ उग्रवादी भंडरिया निवासी प्रदीप गोप को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. उसकी जम कर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया. एक अन्य उग्रवादी ठुम्पा उरांव भागने में सफल रहा. ग्रामीणों ने उस पर पीछे से पत्थर बरसाया. वह बाइक से गिर गया. पर भाग निकला. इधर, उग्रवादी प्रदीप का गुमला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
शंकर प्रधान ने मांगी थी लेवी : जानकारी के अनुसार, क्रशर मालिक से पीएलएफआइ के शंकर प्रधान ने एक लाख रुपये लेवी की मांग की थी. लेवी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. क्रशर मालिक ने बुधवार को लेवी देने की बात कह कर उग्रवादियों को टैसेरा के पास बुलाया था. शंकर प्रधान खुद न आकर अपने दो सदस्याें को पैसा वसूलने भेजा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










