:7:::: केंद्रीय टीम ने स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया

:7:::: केंद्रीय टीम ने स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया फोटो- एलडीजीए-10 निरीक्षण करते केंद्रीय स्वास्थ्य टीम के लोग. कैरो/ लोहरदगा. केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने कैरो स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया. टीम में डॉ राजीव अग्रवाल, डॉ प्रज्ञा, डॉ मंजरी, डॉ राजेश कुमार मौजूद थे. इसके अलावा उपकेंद्र की सभी एएनएम तथा सहियाएं उपस्थित थीं. निरीक्षण […]
:7:::: केंद्रीय टीम ने स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया फोटो- एलडीजीए-10 निरीक्षण करते केंद्रीय स्वास्थ्य टीम के लोग. कैरो/ लोहरदगा. केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने कैरो स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया. टीम में डॉ राजीव अग्रवाल, डॉ प्रज्ञा, डॉ मंजरी, डॉ राजेश कुमार मौजूद थे. इसके अलावा उपकेंद्र की सभी एएनएम तथा सहियाएं उपस्थित थीं. निरीक्षण टीम द्वारा शिशु स्वास्थ्य जांच, जच्चा-बच्चा सुरक्षा, प्रसव, पौष्टिक आहार, टीकाकरण आदि की जानकारी ली गयी. टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में सफाई एवं उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली. स्वास्थ्य उपकेंद्र में उपलब्ध संसाधनों की मरम्मत पर भी चर्चा की. बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूकता का भी निर्देश दिया. पदस्थापित डॉक्टर को टोले-मुहल्लों में जाकर प्रसव के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र लाने के लिए भी प्रेरित करने का निर्देश दिया. कहा कि गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र ले जाने एवं स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पर गर्भवती महिलाओं को सरकार द्वारा नगद राशि दी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










