नीरू शांति भगत ने भंडरा के विभन्नि गांवों का दौरा किया

नीरू शांति भगत ने भंडरा के विभिन्न गांवों का दौरा किया फोटो- एलडीजीए- 10 ग्रामीणों से मिलती नीरू शांति भगत. लोहरदगा. आजसू की नीरू शांति भगत ने भंडरा प्रखंड के उदरंगी, हाटी कुंबाटोली, सेगराटोली, टोंगरी टोली, बैमारी, भुजनिया, बड़ा अंबेरा, छोटा अंबेरा आदि गांव का दौरा किया एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की. श्रीमति भगत […]
नीरू शांति भगत ने भंडरा के विभिन्न गांवों का दौरा किया फोटो- एलडीजीए- 10 ग्रामीणों से मिलती नीरू शांति भगत. लोहरदगा. आजसू की नीरू शांति भगत ने भंडरा प्रखंड के उदरंगी, हाटी कुंबाटोली, सेगराटोली, टोंगरी टोली, बैमारी, भुजनिया, बड़ा अंबेरा, छोटा अंबेरा आदि गांव का दौरा किया एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की. श्रीमति भगत ने कहा कि भंडरा प्रखंड आजसू पार्टी का ह्रदय रहा है. यहां की जनता एवं कार्यकर्ता बहुत अच्छे हैं. पूर्व विधायक केके भगत ने चुनावी सभा यहीं से शुरू की थी. श्री भगत को साजिश के तहत विरोधी पार्टी ने जेल भेजने का काम किया है. हम आज आपके पास न्याय मांगने आये हैं. श्री भगत के सपनों को पूरा करने की आवश्यकता है. मौके पर देवेंद्र साहू, दिलीप साहू, दयानंद राम, बीरेंद्र उरांव, सूरज उरांव, सफीक अंसारी, एजाजूल अंसारी, रज्जाक अंसारी, आकाश यादव, जितेंद्र यादव, प्रदीप सिंह, बरिया देवी, प्रमिला देवी, अनिता साहू आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










