:8:::: शक्षिकिा ने छात्रों से घर का कचरा साफ कराया

:8:::: शिक्षिका ने छात्रों से घर का कचरा साफ कराया मामला : प्राथमिक विद्यालय बेलगांव का.2 गुम 16 में शिक्षिका के घर के सामने कचरा साफ करते छात्र2 गुम 17 में लकड़ी उठाकर ले जाते छात्र2 गुम 18 में पारा शिक्षक गिरधारी गोप2 गुम 19 में पड़ोसी रामकिशोर साहूप्रतिनिधि, गुमलागुमला की एक सरकारी शिक्षिका द्वारा […]
:8:::: शिक्षिका ने छात्रों से घर का कचरा साफ कराया मामला : प्राथमिक विद्यालय बेलगांव का.2 गुम 16 में शिक्षिका के घर के सामने कचरा साफ करते छात्र2 गुम 17 में लकड़ी उठाकर ले जाते छात्र2 गुम 18 में पारा शिक्षक गिरधारी गोप2 गुम 19 में पड़ोसी रामकिशोर साहूप्रतिनिधि, गुमलागुमला की एक सरकारी शिक्षिका द्वारा छात्रों से घर का कूड़ा-कचरा साफ कराने का मामला प्रकाश में आया है. समय से एक घंटा पहले शिक्षिका ने स्कूल बंद कर वर्ग पांच के छह छात्रों को अपने घर ले आयी और घर के अंदर-बाहर कचरा साफ करायी. घर के सामने उगे घास को भी छात्रों ने काट कर हटाया. मामला शहर से सटे प्राथमिक विद्यालय बेलगांव की है. जबकि शिक्षिका का घर करौंदी में है. मामला सामने आने के बाद शिक्षिका बबीता देवी ने कहा कि छठ पर्व को लेकर छात्रों को सफाई करने के लिए लायी थी. हमारे बच्चे भी दूसरे स्कूल में पढ़ते हैं तो उनसे इसी प्रकार काम कराया जाता है. टीचर के कहने पर सफाई कीकाम कर रहे छात्रों ने कहा : टीचर जी के कहने पर हमलोग सफाई करने आये हैं. छात्रों ने अपना नाम भी बताया है. लेकिन छात्रों का नाम गुप्त रखा गया है. समय से पहले स्कूल बंद हुआ : शिक्षकस्कूल के पारा शिक्षक गिरधारी गोप ने कहा कि 1.20 बजे मैं बैंक गया था. जब डेढ़ बजे स्कूल पहुंचा तो बंद हो गया था. इसके बाद मैं घर जा रहा था, तो शिक्षिका के घर में कुछ छात्रों को काम करते देखा. स्कूल दो बजे तक खुला रखना है, लेकिन आज पहले ही बंद हो गया था.बच्चों से काम कराना गलत : पड़ोसीशिक्षिका के पड़ोसी रामकिशोर साहू ने कहा कि इन बच्चों को डेढ़ बजे से काम कराया जा रहा है. दो घंटे तक बच्चों से काम कराया गया है. मैं देख रहा हूं कि घर के अंदर-बाहर दोनों जगह दिशा-निर्देश देकर सफाई करा रही थी. बच्चे पढ़ने जाते हैं, उनसे ऐसा काम कराना गलत बात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










