सिरम पंचायत में अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

सिरम पंचायत में अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण फोटो- एलडीजीए- 7 प्रतिमा का अनावरण करते लोग. लोहरदगा. पेशरार प्रखंड के सिरम पंचायत के पसांगन गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण आजसू की नीरू शांति भगत ने की. इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर नीरू का पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने स्वागत […]
सिरम पंचायत में अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण फोटो- एलडीजीए- 7 प्रतिमा का अनावरण करते लोग. लोहरदगा. पेशरार प्रखंड के सिरम पंचायत के पसांगन गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण आजसू की नीरू शांति भगत ने की. इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर नीरू का पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने स्वागत किया. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी और कमल किशोर भगत ने समूचे जिले में महापुरुषों को सम्मान देते हुए प्रतिमाएं लगवाई हैं. इसी के तहत पेशरार प्रखंड पसांगन गांव में डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण हुआ. 50 वर्षो तक शासन करनेवाली कांग्रेस पार्टी पेशरार में एक प्रतिमा तक नहीं लगवा पायी और आज सुखदेव भगत बड़ी-बड़ी बाते कर रहे हैं. कहा कि कमल किशोर भगत क्षेत्र के विकास के लिए पांच वर्षो में कई योजनाओं को पारित कराया. मौके पर सूरज अग्रवाल, कंवलजीत सिंह, अनीता साहू, राजू गुप्ता, शाहिद अंसारी, विश्वनाथ उरांव, ओम भारती, मुन्ना अग्रवाल, जगेश्वर भगत, मालती टोप्पो, निर्भय चौहान, कलीम खान, सरवर खान, सुनीता देवी, ललिता देवी, बसंत तुरी, सुनील प्रसाद, किशोर तुरी, जतरु उरांव, प्रमेश्वर भगत, विनोद सिंह, कबीर, विपिन उरांव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










