मोमिन कान्फ्रेंस की बैठक

मोमिन कान्फ्रेंस की बैठकलोहरदगा. जिला मोमिन कान्फ्रेंस की बैठक सकुर अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मोमिनों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी. बैठक में कहा गया कि सांप्रदायिक सदभावना को कुछ लोगों द्वारा बिगाड़ने की कोशिश की जाती है जो समाज के लिए घातक हैं. कहा गया कि वर्तमान सरकार सदभाावना बिगाड़नेवाले […]
मोमिन कान्फ्रेंस की बैठकलोहरदगा. जिला मोमिन कान्फ्रेंस की बैठक सकुर अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मोमिनों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी. बैठक में कहा गया कि सांप्रदायिक सदभावना को कुछ लोगों द्वारा बिगाड़ने की कोशिश की जाती है जो समाज के लिए घातक हैं. कहा गया कि वर्तमान सरकार सदभाावना बिगाड़नेवाले को सदभावना बना कर करारा जवाब दिया है. बैठक में पंचायत चुनाव पर चर्चा की गयी. जिसमें कहा गया कि पंचायत चुनाव के सभी उम्मीदवारों को समर्थन देकर विजयी बनाना है. बैठक में किस्को मोड़ रिचुघुटा सड़क का काम बंद रहने पर असंतोष जताया गया. निर्णय लिया गया कि समाज के सभी लोग अपने बच्चे को बेहतर शिक्षा दें, ताकि समाज शिक्षित हो. शिक्षा के अभाव के कारण समाज राजनीतिक एवं आर्थिक रुप से पिछड़ गया है. मौके पर शहादत हुसैन, समसुदीन अंसारी, हाजी सिकंदर अंसारी, रुस्तम अंसारी, जहुर अंसारी, नेयामत अंसारी, अमीरुदीन अंसारी, इदरीश अंसारी, रज्जाक अंसारी, मंजूर अंसारी, नूर आलम अंसारी, मुमताज अंसारी, हारुण रशीद अंसारी, खुर्शीद आलम, हाजी सुल्तान अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










