प्रधानमंत्री से विवि के लिए बात करूंगा

Updated at :01 Nov 2015 2:59 AM
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से विवि के लिए बात करूंगा

कार्यक्रम . गुमला में जनसंस्कृति समागम समारोह सह कार्तिक जतरा का आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री जुएल उरांव ने कहा बोले: आदिवासी शक्ति स्वायत्तशासी िववि की स्थापना होनी चाहिए रायडीह : गुमला में रायडीह प्रखंड के मांझाटोली शंख मोड़ के समीप अंतरराज्यीय जनसंस्कृति समागम समारोह सह कार्तिक जतरा का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री जुएल […]

विज्ञापन
कार्यक्रम . गुमला में जनसंस्कृति समागम समारोह सह कार्तिक जतरा का आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री जुएल उरांव ने कहा
बोले: आदिवासी शक्ति स्वायत्तशासी िववि की स्थापना होनी चाहिए
रायडीह : गुमला में रायडीह प्रखंड के मांझाटोली शंख मोड़ के समीप अंतरराज्यीय जनसंस्कृति समागम समारोह सह कार्तिक जतरा का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री जुएल उरांव ने कहा कि यह धरती धन्य है, जहां कार्तिक जैसे महान नेता का जन्म हुआ था.
यहां के लोग भी धन्य हैं, जो हर वर्ष ऐसे महान नेता को याद करते हैं. कार्तिक बाबू का सपना था, इस क्षेत्र में आदिवासी शक्ति स्वायत्तशासी विश्वविद्यालय की स्थापना हो. अभी भी सपना अधूरा है. लेकिन मुझे उम्मीद है, आज जितनी भीड़ जुटी है, उसे देख सरकार को जरूर विश्वविद्यालय की स्थापना करनी पड़ेगी. मैं खुद मोदी जी से इस संबंध में बात करूंगा. इस क्षेत्र में विवि जरूरी है.
कार्तिक हमारे लिए गौरव हैं : रामसेवक बैठा : छत्तीसगढ़ राज्य के गृहमंत्री रामसेवक बैठा ने कहा : आप सबों ने विश्वविद्यालय निर्माण के लिए जो बीड़ा उठायी है, यह सराहनीय कदम है. विवि की स्थापना होनी चाहिए.
आदिवासियों के लिए काम हो : अशोक : विकास भारती के सचिव सह पद्मश्री अशोक भगत ने कहा : इस धरती की रक्षा यहां के आदिवासियों ने कठिन परिस्थिति में की है. ऐसे ही आदिवासी नेता पंखराज साहब कार्तिक उरांव थे. इस क्षेत्र में कार्तिक उरांव जैसे महान आदिवासी नेता का जन्म हुआ. हम प्रयास करें कि पहाड़ में रहने वाले आदिवासियों को सभी सुविधा मिले.
अखंड भारत सरदार पटेल की देन : जुएल
केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव रांची के मोरहाबादी में आयोजित एकता दौड़ कार्यक्रम में भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि सरदार पटेल शुरुआत में कृषक नेता के रूप में उभरे थे और बाद में भारत की पहली पंक्ति के नेतृत्वकर्ता में से एक बन गये. स्वतंत्रता मिलने के बाद उनके ही प्रयासों से रियासतों में बंटा भारत एक अखंड राष्ट्र का रूप ले सका. उनके पद चिह्नों पर चल कर ही युवा इस देश की किस्मत बदल सकते हैं.
जुएल उरांव को काला झंडा दिखाया
रांची : आदिवासी सरना महासभा ने काला झंडा दिखा कर जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव का विरोध किया़ मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला के निकट विरोध प्रदर्शन में शामिल महासभा के संयोजक शिवा कच्छप ने कहा कि जुएल उरांव आदिवासी हो कर भी आदिवासियों की पहचान समाप्त करने पर तुले है़ उन्हें पता होना चाहिए कि वे आदिवासी होने के नाते ही केंद्रीय मंत्री के पद पर है़ पूर्व विधायक देवकुमार धान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने देश के 12 करोड़ आदिवासियों के सवाल को धक्का पहुंचाया है़
– केंद्रीय सरना समिति ने भी जताया विरोध : रांची. केंद्रीय सरना समिति ने जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव के रांची आगमन का विरोध किया है़
शुक्रवार को केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में अध्यक्ष फूलचंद तिर्की व अन्य सदस्यों ने कहा कि आदिवासियों को किसी अलग धर्मकोड की जरूरत नहीं है़ देश भर में 12 करोड़ से अधिक आदिवासी हैं, जो विभिन्न मंच पर एक अलग धार्मिक पहचान मांग रहे है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola