छात्रा ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

छात्रा ने फांसी लगा कर की आत्महत्या भरनो. प्रखंड के मठ तुरीअंबा गांव निवासी राणा उरांव की 15 वर्षीय पुत्री वीणा कुमारी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. भरनो पुलिस शुक्रवार की शाम उसका शव घर से कुछ दूर स्थित डहू पेड़ में लटका हुआ पाया. पुलिस ने शव को कब्जे में कर यूडीकेस […]
छात्रा ने फांसी लगा कर की आत्महत्या भरनो. प्रखंड के मठ तुरीअंबा गांव निवासी राणा उरांव की 15 वर्षीय पुत्री वीणा कुमारी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. भरनो पुलिस शुक्रवार की शाम उसका शव घर से कुछ दूर स्थित डहू पेड़ में लटका हुआ पाया. पुलिस ने शव को कब्जे में कर यूडीकेस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. वीणा बड़का तुरीअंबा उवि की वर्ग नौवीं की छात्रा थी. घटना के संबंध में राणा ने बताया कि वीणा गुरुवार की दोपहर 12 बजे घर से निकली थी. उसके बाद देर शाम तक वह घर नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला. शुक्रवार की अपराह्न तीन बजे ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिली कि वीणा फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










