ताजिया व जुलूस निकला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2015 2:21 AM

विज्ञापन

गुमला : गुमला जिले के ग्रामीण इलाकों में मुहर्रम पर्व मनाया गया. ताजिया के साथ जुलूस निकला. युवक पूरे उत्साह में दिखे. बाजा की आवाज से पूरा वातावरण गूंजता रहा. इस अवसर पर भरनो, बसिया, रायडीह व गुमला के अंबवा गांव में मेला भी लगा. जहां काफी संख्या में लोग पहुंचे. चिरैया टोंगरी में मेला […]

विज्ञापन
गुमला : गुमला जिले के ग्रामीण इलाकों में मुहर्रम पर्व मनाया गया. ताजिया के साथ जुलूस निकला. युवक पूरे उत्साह में दिखे. बाजा की आवाज से पूरा वातावरण गूंजता रहा. इस अवसर पर भरनो, बसिया, रायडीह व गुमला के अंबवा गांव में मेला भी लगा. जहां काफी संख्या में लोग पहुंचे.
चिरैया टोंगरी में मेला का आयोजन : भरनो. प्रखंड के लालटोली गांव स्थित चिरैया टोंगरी में मोहर्रम मेला का आयोजन किया गया. मेला मे मलगो, परसा, बुढ़ीपाठ, लालटोली, सूपा, पबिया, लोंगा, पहाड़केसा व रायकेरा सहित कई गांवों से ताजिया लेकर मुसलिम धर्मावलंबी जुलूस की शक्ल पर शामिल हुए. अखाड़ा में शस्त्र चालन प्रतियोगिता भी प्रदर्शित किया गया. वहीं प्रखंड के पंडा मसीही गांव मे भी मोहर्रम मेला का आयोजन किया गया. मौके पर नसीम मीरदाहा, नबी फरास, हकीम खान, मीर शरीफ, मोर दुबराज, हलीम कोटवार, सोमराती अंसारी, जहांगीर आलम, शौकत मिरदाह, सकिल खान, कुरसैद कोटवार, गुलजाार कोटवार, मुदिन अंसारी, कलाम अंसारी सहित हजारों की संख्या में मुसलिम धर्मावलंबी मौजूद थे.
पुश्तैनी मेला में ताजिया का मिलान : रायडीह. प्रखंड के पुराना रायडीह में मुहर्रम अखाडा के समीप पुश्तैनी मेला का आयोजन किया गया. मेले में महुवाटोली पुरानी रायडीह, बरगीडांड़ एवं रायडीह का ताजिया मिलन किया गया. साथ ही मुहर्रम अखाडा में खिलाडियो द्वारा अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता कर आकर्षक खेल तमाशा दिखाया गया. प्रतियोगिता में करतब दिखाने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर जहरूदीन हबीबी, अफरीदी राय, लालो राय, सीताराम सिंह सहित सैकड़ों मुस्लिम धर्मावलंबी मौजूद थे.
बसिया में मुहर्रम : बसिया. प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में मुहर्रम मनाया गया. वहीं मोहर्रम कमेटी किदिंरकेला द्वारा किंदिरकेला मसजिद परिसर से ताजिया के साथ जुलूस निकाला गया. जो मुख्य पथ होते हुए मिलन टांड़ पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. जहां शस्त्र का करतब दिखाया गया. जुलूस को सफल बनाने में सदर क्यामुददीन, सचिव शेसन खान, अलीम खान, इजारूल खान, जाफर खान सहित सैकड़ों मुसलिम धर्मावलंबी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola