ePaper

दिल्ली दौरे पर झारखंड कांग्रेस के 5 विधायक, प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के बाद पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिले, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

Updated at : 23 Jun 2021 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली दौरे पर झारखंड कांग्रेस के 5 विधायक, प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के बाद पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिले, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

Jharkhand News (रांची) : झारखंड कांग्रेस के 5 विधायक इनदिनों दिल्ली दौरे पर हैं. मंगलवार को जहां प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह से मुलाकात किये, वहीं बुधवार को पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल से भेंट की. श्री वेणुगोपाल के आवास में इन विधायकों ने करीब 45 मिनट तक राज्य की राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की. कांग्रेस के 5 विधायकों के इस तरह प्रदेश प्रभारी और पार्टी महासचिव से भेंट करने के बाद राजनीतिक गलियारे में कई अटकलें तेज हो गयी है.

undefined

विधायक इरफान अंसारी के नेतृत्व में उमांशकर अकेला, ममता देवी और राजेश कच्छप ने एक साथ जहां झारखंड प्रदेश प्रभारी और महासचिव केस वेणुगोपाल से मिले, वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव सह महगामा विधायक दीपिका पांडेय ने अलग से प्रदेश प्रभारी और पार्टी महासचिव से मुलाकात की.

प्रदेश प्रभारी श्री सिंह और पार्टी महासचिव श्री वेणुगोपाल से भेंट कर इन विधायकों ने सरकार और संगठन में पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया. कहा गया कि संगठन को और धारदार बनाने की जरूरत है. सरकार बनने के बाद अब तक पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो पायी है.

Also Read: जर्जर घर में रहने को विवश है प्यारी देवी का परिवार, आवास की मांग को लेकर विधायक और बीडीओ से भी लगायी है गुहार लेकिन नहीं मिला लाभ

इनकी ओर से जल्द से जल्द आयोग, बोर्ड-निगम के बंटवारे के साथ 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन और निगरानी समिति का गठन करने का आग्रह किया गया. कहा गया कि 20 सूत्री समिति के गठन से पहले सत्तारूढ़ दल के विधायकों से भी विचार-विमर्श किया जाये.

इधर, महागामा विधायक दीपिका पांडेय के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से भेंट को अनौपचारिक भेंट बताया. उन्होंने कहा कि सचिव बनने के बाद से पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ उनकी मुलाकात नहीं हुई थी. इस कारण पार्टी के दोनों नेताओं से भेंट किये. वहीं, विधायक इरफान अंसारी समेत उमाशंकर अकेला, ममता देवी और राजेश कच्छप ने भी दोनों नेताओं से भेंट कर पार्टी की ओर से घोषणा पत्र में किये गये वायदों को जल्द से जल्द पूरा कराने का आग्रह किया गया.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola