शिक्षक से रंगदारी मांगी तीन अपराधी पकड़ाये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रायडीह : शिक्षक ग्राबियल खाखा से दो लाख रुपये लेवी मांगने के आरोप में रायडीह पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है. इनमें चैनपुर थाना के जमगई निवासी अमान खान, सदाम खान और हनीफ खान हैं. तीनों को कांसीर गांव से पकड़ा गया है. ये लोग एक बोलेरो में बैठ कर कहीं जा रहे थे. […]
विज्ञापन
रायडीह : शिक्षक ग्राबियल खाखा से दो लाख रुपये लेवी मांगने के आरोप में रायडीह पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है. इनमें चैनपुर थाना के जमगई निवासी अमान खान, सदाम खान और हनीफ खान हैं.
तीनों को कांसीर गांव से पकड़ा गया है. ये लोग एक बोलेरो में बैठ कर कहीं जा रहे थे. थाना प्रभारी राजीव रंजन ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों को धर दबोचा. पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों ने रंगदारी मांगने की बात स्वीकार किया है. तीनों से पूछताछ के बाद गुमला सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया. इसके बाद गुमला कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. जहां से न्यायिक हिरासत में लेते हुए तीनों को जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार तीनों युवकों ने शिक्षक ग्राबियल के फोन पर संपर्क कर दो लाख रुपये रंगदारी की मांग किया था.
रंगदारी नहीं देने के बाद जान से मारने की धमकी दिया. शिक्षक ने थाने में अज्ञात अपराधियों व मोबाइल पर केस किया. इसके अनुसंधानकर्ता रायडीह थाना के पुअनि रामाशंकर उपाध्याय थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. तभी पुलिस ने फोन ट्रेस करते हुए गुप्त सूचना पर बुधवार को तीनों युवकों को कांसीर से पकड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










