मारपीट कर पैसे छिनने का मामला दर्ज
सिसई. लरंगो बरटोली के सुंदर साहू ने थाने में लिखित आवेदन सौंप कर शिवनाथपुर के हीरा लोहरा, लरंगो गांव के प्रवीण साहू व बलकू साहू के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है. प्राथमिकी में सुंदर ने कहा है कि मंगलवार की शाम वह अपने मुर्गी फार्म में काम करने गया था. लौटने पर देखा कि […]
सिसई. लरंगो बरटोली के सुंदर साहू ने थाने में लिखित आवेदन सौंप कर शिवनाथपुर के हीरा लोहरा, लरंगो गांव के प्रवीण साहू व बलकू साहू के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है. प्राथमिकी में सुंदर ने कहा है कि मंगलवार की शाम वह अपने मुर्गी फार्म में काम करने गया था. लौटने पर देखा कि तीनों आरोपी उसके घर में घुस कर पत्नी के साथ मारपीट कर रहे हैं. पूछताछ करने पर उपरोक्त आरोपियों ने मारपीट कर 1500 रुपये छीन लिये. हल्ला करने पर ग्रामीण एकत्रित होकर तीनों आरोपियों को पकड़ जम कर पिटाई की. इसके बाद अपराधी फरार हो गये. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










