रामगढ़ ने गुमला व पलामू ने सिमडेगा को हराया
गुमला: गुमला के पीएइ स्टेडियम में खेले जा रहे राज्य स्तरीय सीनियर डीविजन लीग मैच में मंगलवार को रामगढ़ ने गुमला व पलामू ने सिमडेगा जिला को हराया. इसमें रामगढ़ के वासिद अली व पलामू के अमन राज को मैन ऑफ द मैच दिया गया. पहले मैच में पलामू ने सिमडेगा को 55 रन से […]
गुमला: गुमला के पीएइ स्टेडियम में खेले जा रहे राज्य स्तरीय सीनियर डीविजन लीग मैच में मंगलवार को रामगढ़ ने गुमला व पलामू ने सिमडेगा जिला को हराया. इसमें रामगढ़ के वासिद अली व पलामू के अमन राज को मैन ऑफ द मैच दिया गया.
पहले मैच में पलामू ने सिमडेगा को 55 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू ने 36.1 ओवर में 129 रन बना कर सिमट गयी. इसमें शशांक राज ने 30 व विवेक सिंह ने 28 रन बनाया. सिमडेगा की ओर से ए जमाल ने तीन, साजिद, आशु व मनोज ने दो दो विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी सिमडेगा की टीम 20.4 ओवर में 74 रन बनाकर सिमट गयी.
इसमें दीपक न 19 व राजा ने 12 रन बनाया. पलामू की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन राज ने 36 रन देकर सात विकेट लिया. वहीं राहुल ने दो विकेट लिया. दूसरे मैच में रामगढ़ ने गुमला को चार विकेट से हराया. गुमला पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.4 ओवर में 118 रन बनाया. इसमें सुबोध 39, हीतेंद्र यादव 23 व जयंत ने 13 रन बनाया. रामगढ़ की ओर से वासिद ने चार व हेमंत ने तीन विकेट लिया. जवाबी पारी खेलने उतरी रामगढ़ की टीम 22.2 ओवर में छह विकेट खोकर 120 रन बना कर मैच जीत लिया. इसमें वासिद अली ने नाबाद 72 रन बनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










