गुमला ने गढ़वा व रामगढ़ ने पलामू को हराया

Updated:
विज्ञापन

23 गुम 22 में गुमला की विजेता टीमप्रतिनिधि, गुमलागुमला के पीएइ स्टेडियम में खेले जा रहे राज्य स्तरीय सीनियर डीविजन क्रिकेट लीग मैच में सोमवार को गुमला ने गढ़वा को पांच विकेट व रामगढ़ ने पलामू को 53 रन से हराया. गुमला के नरेंद्र व गढ़वा के आदर्श मलिक को मैन ऑफ द मैच दिया […]

विज्ञापन

23 गुम 22 में गुमला की विजेता टीमप्रतिनिधि, गुमलागुमला के पीएइ स्टेडियम में खेले जा रहे राज्य स्तरीय सीनियर डीविजन क्रिकेट लीग मैच में सोमवार को गुमला ने गढ़वा को पांच विकेट व रामगढ़ ने पलामू को 53 रन से हराया. गुमला के नरेंद्र व गढ़वा के आदर्श मलिक को मैन ऑफ द मैच दिया गया. पहले मैच में टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए गढ़वा की टीम 39.3 ओवर में पूरे विकेट खोकर 177 रन बनाये. इसमें अंकित राज ने 55, पारस सिंह ने 37, आलोक ने 25 रन बनाये. गुमला की ओर से गेंदबाजी करते हुए रामाकांत साहू ने तीन, शिभांशु ने तीन व सौरभ ने दो विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी गुमला की टीम 34 ओवर में पांच विकेट खोकर 189 रन बना कर मैच जीत ली. इसमें नरेंद्र ने 52, आदित्य राज ने 39 व जयंत सिंह ने 31 रन बनाया. दूसरे मैच में रामगढ़ ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 207 रन बनाया. इसमें आदर्श ने 52, रविंद्र ने 42 व जयदीप ने 31 रन बनाया. जवाबी पारी खेलने उतरी पलामू की टीम 23 ओवर में 114 रन पर सिमट गयी. इसमें रोहन ने 23, रोहित ने 16 व विवेक ने 15 रन बनाया. रामगढ़ की ओर से गेंदबाजी करते हुए वासिद अली व करण वेदिया ने चार चार विकेट प्राप्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola