ePaper

असम में फंसे झारखंड के 300 मजदूरों की होगी वापसी, श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कल पहुंचेंगे रांची

Updated at : 04 Jun 2020 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
असम में फंसे झारखंड के 300 मजदूरों की होगी वापसी, श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कल पहुंचेंगे रांची

गुमला : असम में फंसे झारखंड राज्य के 300 से अधिक मजदूर शुक्रवार 5 जून 2020 को रांची पहुंचेंगे. ये श्रमिक हटिया रेलवे स्टेशन पर देर शाम तक पहुंच सकते हैं. असम में भूस्खलन के बाद झारखंड के मजदूर असम में फंस गये थे. गृह जिला वापसी पर मजदूर किस प्रकार खुश हैं, पढ़ें गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट...

विज्ञापन

गुमला : असम में फंसे झारखंड राज्य के 300 से अधिक मजदूर शुक्रवार 5 जून 2020 को रांची पहुंचेंगे. ये श्रमिक हटिया रेलवे स्टेशन पर देर शाम तक पहुंच सकते हैं. असम में भूस्खलन के बाद झारखंड के मजदूर असम में फंस गये थे. गृह जिला वापसी पर मजदूर किस प्रकार खुश हैं, पढ़ें गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट…

Also Read: रिश्वत लेते पाथरोल थाना का एएसआई रंगे हाथ धराया, एसीबी दुमका ने किया गिरफ्तार

यहां बता दें कि लॉकडाउन में असम में फंसे लोगों के लिए दो दिन पहले श्रमिक ट्रेन चलनी थी. परंतु भूस्खलन के कारण श्रमिक ट्रेन को रद्द कर दिया गया था. जिस कारण मजदूर वहां फंस गये. असम सरकार ने सभी मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर रखा था. इसके बाद गुरुवार को सभी मजदूरों को झारखंड भेजने की व्यवस्था पुन: श्रमिक ट्रेन से की गयी है.

असम में विभिन्न जिलों में फंसे मजदूरों को असम सरकार ने बस में बैठाकर गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पहुंचाया है. गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से फोन कर मजदूरों ने बताया कि गुरुवार की शाम को यहां से ट्रेन छूटेगी. इसके बाद हमलोग शुक्रवार की देर शाम तक रांची हटिया रेलवे स्टेशन पहुंच जायेंगे. इससे पहले जैसे ही मजदूरों को पता चला कि उनके लिए श्रमिक ट्रेन आने वाली है. सभी मजदूर खुशी से झूम उठे.

बसों में गाते गुनगुनाते हुए गुवाहाटी रेलवे स्टेशन सभी मजदूर दोपहर में ही पहुंच गये थे. गुमला के नमन टोप्पो ने बताया कि असम के कई जिलों में झारखंड के सैंकड़ों मजदूर फंसे हुए हैं. उन्हें बस में बैठाकर गुवाहाटी रेलवे स्टेशन लाया गया है. देर रात तक गुवाहाटी से ट्रेन झारखंड के लिए छूटेगी. दो महीने बाद घर जाने की खुशी है. सभी मजदूर खुश हैं.

Posted By: Amlesh Nandan Sinha.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola