ePaper

अधेड़ महिला से दुष्कर्म, आरोपी गया जेल

Updated at : 16 Jan 2015 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
अधेड़ महिला से दुष्कर्म, आरोपी गया जेल

गुमला : गुमला के पुग्गू खोपा टोली की 45 वर्षीय महिला के साथ बुधवार की सुबह को र्ती जंगल में दुष्कर्म हुआ है. आरोपी ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता की पिटाई की, जिसमें महिला घायल हो गयी है. सदर अस्पताल में उसका इलाज कराया गया. गुरुवार को पीड़िता द्वारा सदर थाने में आरोपी किशोर लोहरा […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला के पुग्गू खोपा टोली की 45 वर्षीय महिला के साथ बुधवार की सुबह को र्ती जंगल में दुष्कर्म हुआ है. आरोपी ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता की पिटाई की, जिसमें महिला घायल हो गयी है.

सदर अस्पताल में उसका इलाज कराया गया. गुरुवार को पीड़िता द्वारा सदर थाने में आरोपी किशोर लोहरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार महिला बुधवार की सुबह नौ बजे जलावन की लकड़ी लाने र्ती जंगल गयी थी.

तभी उसके ही गांव के किशोर लोहरा जंगल में पहुंच गया. उसने महिला को पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद चाकू का भय दिखा कर उसके साथ दुष्कर्म किया.

जब महिला ने कहा कि सभी को बता देंगे, तो आरोपी ने दोबारा उसे पीटा. वहीं महिला को जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस घर जाकर आरोपी को पकड़ा. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola