महिला मंडलों ने लगाया ठगी का आरोप

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा : सेन्हा ग्रामीण पॉल्ट्री सहकारी समिति व सेन्हा के महिला मंडल समूह व सहायता समूह की लगभग तीन दर्जन से अधिक महिलाएं उपायुक्त से मिल कर प्रदान संस्था द्वारा ठगी का आरोप लगाया है. संस्था से जुड़ी महिलाओं ने उपायुक्त को बताया कि 2004-05 में प्रदान संस्था द्वारा राष्ट्रीय सम विकास योजना के तहत […]

विज्ञापन
लोहरदगा : सेन्हा ग्रामीण पॉल्ट्री सहकारी समिति व सेन्हा के महिला मंडल समूह व सहायता समूह की लगभग तीन दर्जन से अधिक महिलाएं उपायुक्त से मिल कर प्रदान संस्था द्वारा ठगी का आरोप लगाया है.
संस्था से जुड़ी महिलाओं ने उपायुक्त को बताया कि 2004-05 में प्रदान संस्था द्वारा राष्ट्रीय सम विकास योजना के तहत मुर्गी पालन हेतु शेड निर्माण के लिए बैंक ऑफ इंडिया से 40 हजार रुपये प्रति लाभुक के नाम से ऋण लेकर शेड का निर्माण कराया. महिला मंडल समूहों व सहायता समूहों को संस्था द्वारा ही चूज्ज उपलब्ध कराया गया.
मुर्गी बड़ा होने के बाद बेच कर ऋण वसूली के नाम पर प्रदान संस्था द्वारा ही मुर्गियों का खरीद बिक्री किया गया. संस्था द्वारा समूहों व महिला मंडलों के लोगों को बैंक रसीद न देकर संस्था का रसीद दिया जाता था. पूछे जाने पर ऋण वसूली हेतु पैसा जमा कर देने की बात कहा जाता था.
इस बीच समूहों व महिला मंडलों को मेहनताना तक नहीं दिया गया. महिला मंडल समूहों द्वारा लगभग छह साल मुर्गी पालन का काम किया गया. इसके बाद बंद कर दिया गया. ग्रामीण संस्था द्वारा अपने को ठगी का शिकार मान कर चुप बैठ गये. किंतु इतने दिनों बाद प्रत्येक समूहों व महिला मंडल समूहों को बैंक द्वारा ऋण अदायगी का नोटिस जारी की जी रही है. महिलाओं ने उपायुक्त से मिल कर इस विषय में सहानुभूति पूर्वक विचार करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola