विद्यालय स्तर पर बाल समागम 19 से

Updated:
विज्ञापन

बसिया. बाल समागम को लेकर बीआरसी भवन में बैठक हुई. अध्यक्षता बीइइओ कृष्णा मेहता ने की. बैठक में विद्यालय स्तर पर बाल समागम 19 व 20 जनवरी को, प्रखंड स्तर पर बाल समागम 23 जनवरी को संत जोसेफ बालक विद्यालय कोनवीर नवाटोली में आहूत करने का निर्णय लिया गया. वहीं बाल समागम के अंतर्गत विभिन्न […]

विज्ञापन

बसिया. बाल समागम को लेकर बीआरसी भवन में बैठक हुई. अध्यक्षता बीइइओ कृष्णा मेहता ने की. बैठक में विद्यालय स्तर पर बाल समागम 19 व 20 जनवरी को, प्रखंड स्तर पर बाल समागम 23 जनवरी को संत जोसेफ बालक विद्यालय कोनवीर नवाटोली में आहूत करने का निर्णय लिया गया. वहीं बाल समागम के अंतर्गत विभिन्न बौद्धिक व शारीरिक प्रतियोगिता का आयोजन करने, बौद्धिक प्रतियोगिता के तहत चित्रकला, निबंध, भाषण व वाद विवाद प्रतियोगिता आहूत करने, शारीरिक प्रतियोगिता के तहत 100, 200, 400 व 800 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, जलेबी रेस, बोरा दौड़ आदि आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखंड स्तर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया. मौके पर संतोष बीसी, अरविंद मिश्रा, अमर पांडेय, आलोक बा, रविंद्र कुल्लू सहित सभी साधन सेवी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola