बॉक्साइट उत्खनन व बालू तस्करी के खिलाफ धरना

Updated:
विज्ञापन

12 गुम 12 में धरना को संबोधित करते विजय व अन्य.प्रतिनिधि, गुमलाबॉक्साइट के अवैध उत्खनन और बालू तस्करी के खिलाफ भाकपा माले गुमला व बॉक्साइट माइंस मजदूर रैयत समिति बिशुनपुर ने सोमवार को कचहरी परिसर गुमला में धरना-प्रदर्शन किया. मौके पर जिला सचिव विजय सिंह ने कहा कि जिला खनन विभाग के मिलीभगत से बॉक्साइट […]

विज्ञापन

12 गुम 12 में धरना को संबोधित करते विजय व अन्य.प्रतिनिधि, गुमलाबॉक्साइट के अवैध उत्खनन और बालू तस्करी के खिलाफ भाकपा माले गुमला व बॉक्साइट माइंस मजदूर रैयत समिति बिशुनपुर ने सोमवार को कचहरी परिसर गुमला में धरना-प्रदर्शन किया. मौके पर जिला सचिव विजय सिंह ने कहा कि जिला खनन विभाग के मिलीभगत से बॉक्साइट का उत्खनन और बालू की तस्करी जारी है. इसकी उच्चस्तरीय जांच कर संबंधित लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए. बिशुनपुर प्रखंड के अमतीपानी व चिरोडीह में पूर्व के लीजधारक तथा जीओ मैक्स कंपनी मिल कर आदिवासी रैयत व मजदूरों का शोषण कर रहे हैं. कोरकोटपाट के चौरापाठ में माइनिंग एक्ट का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन हो रहा है. श्री सिंह ने कहा कि यदि माइंस ऑनरों और जीओ मैक्स कंपनी पर कार्रवाई नहीं होती है, तो चक्का जाम और खनन विभाग का घेराव किया जायेगा. माले नेता अमोन लकड़ा ने जिला प्रशासन से बालू तस्करी पर रोक लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. धरना प्रदर्शन के बाद एक शिष्टमंडल ने गुमला डीसी को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा. धरना प्रदर्शन में मुस्तकीम अंसारी, बिरजानंद उरांव, शिवप्रसाद साहू, लोधा उरांव, करमा उरांव, उमेश गोप, हरिदेव गोप, ललन साहू, बसंत कुमार, पुपा उरांव, सारी बखला, सनी मुंडा, पुनई भगत सहित कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola