झापा ही कर सकती है विकास: अशोक
सिसई. राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झापा के केंद्रीय प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत ने शनिवार को सिसई प्रखंड के सकरौली गांव का दौरा किया. उनके साथ झापा की जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य किरण माला बाड़ा मौजूद थी. मौके पर दोनों ने गांव की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. इस दौरान खराब पड़े ट्रांसफारमर के […]
सिसई. राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झापा के केंद्रीय प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत ने शनिवार को सिसई प्रखंड के सकरौली गांव का दौरा किया. उनके साथ झापा की जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य किरण माला बाड़ा मौजूद थी. मौके पर दोनों ने गांव की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. इस दौरान खराब पड़े ट्रांसफारमर के स्थान पर नया ट्रांसफारमर लगाया गया. जिसका उदघाटन अशोक व किरण ने फीता काट कर किया. श्री भगत ने कहा कि झारखंड राज्य के विकास के लिए जनता झापा का साथ दें. झापा ही राज्य का विकास कर सकती है. मौके पर नारायण साहू, बहुर साहू, जगरनाथ साहू, लल्लू साहू, संतोष साहू, देवेंद्र साहू, रोशन राज, जग नारायण साहू, धनंजय साहू, रवि साहू मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










