जैसे ही एसटी-एससी थाना के थानेदार ने कहा मैं रांची में हूं, एसपी ने कर दिया सस्पेंड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2020 10:01 PM
दुर्जय पासवान, गुमला गुमला के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति (एसटी/एससी) के थाना प्रभारी अमीन हेमरोम को सस्पेंड कर दिया है. श्री हेमरोम बिना सूचना के गुमला थाना से गायब थे. एसपी जब केस की रिव्यू करने थाना पहुंचे तो थाना प्रभारी नहीं थे. एसपी के रीडर ने थानेदार को फोन […]
दुर्जय पासवान, गुमला
गुमला के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति (एसटी/एससी) के थाना प्रभारी अमीन हेमरोम को सस्पेंड कर दिया है. श्री हेमरोम बिना सूचना के गुमला थाना से गायब थे. एसपी जब केस की रिव्यू करने थाना पहुंचे तो थाना प्रभारी नहीं थे. एसपी के रीडर ने थानेदार को फोन किया तो थानेदार ने कहा कि अभी मैं रांची में हूं. इसके बाद एसपी ने काम के प्रति लापरवाही मानते हुए एसटी/एससी थाना के थानेदार अमीन हेमरोम को सस्पेंड कर दिया.
एसपी ने कहा कि वे आठ फरवरी को एसटी/एससी केस से संबंधित मामले का रिव्यू करने थाना गये थे. परंतु थाना प्रभारी अमीन हेमरोम थाना से गायब थे. जांच से पता चला कि वे बिना सूचना के रांची चले गये हैं. जिस कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. उनके स्थान पर महिला थाना प्रभारी सरस्वती कुमारी को एसटी/एससी थाना का प्रभार सौंपा गया है.
बेटी को पैसा पहुंचाने रांची गया था
अमीन हेमरोम ने कहा कि वह आठ फरवरी की सुबह रांची गये थे. उसकी बेटी को पैसे की जरूरत थी. बेटी को पैसा देने के लिए सुबह रांची गये हुए थे. इस दौरान रीडर साहब ने फोन किया तो मैंने पूरी जानकारी उनको दे दी. मैं बिना सूचना के रांची चला गया था. इस कारण एसपी साहब ने मुझे सस्पेंड किया है. उन्होंने कहा कि मैं अपना काम पूरी ईमानदारी से करता हूं. परंतु आठ फरवरी को बिना सूचना के थाना से मैं गायब था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










