चार चिकित्सकों के सहारे प्रखंड की 80 हजार आबादी

कुड़ू : चिकित्सकों तथा कर्मियों की कमी के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़ू में चिकित्सा व्यवस्था बदहाल हालत में है. अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों के सहारे प्रखंड के लगभग 80 हजार आबादी की स्वास्थ्य सेवा टिकी हुई है़ आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा वापसी के कारण स्वास्थ्य सेवा बेपटरी हो गयी है. सीएचसी कुड़ू के अधीन […]
कुड़ू : चिकित्सकों तथा कर्मियों की कमी के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़ू में चिकित्सा व्यवस्था बदहाल हालत में है. अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों के सहारे प्रखंड के लगभग 80 हजार आबादी की स्वास्थ्य सेवा टिकी हुई है़ आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा वापसी के कारण स्वास्थ्य सेवा बेपटरी हो गयी है.
सीएचसी कुड़ू के अधीन संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्रों, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र भगवान भरोसे चल रहे है़ं कुड़ू सीएचसी में ड्रेसर से लेकर चिकित्सकों की कमी, एएनएम, प्रशिक्षित दाई, डाटा आपरेटर, सफाईकर्मी तथा चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की कमी है़ बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन तथा सरकार चुप्पी साधे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










