तीन पुलिसकर्मियों को वीरता पदक

गुमला : गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा व चाईबासा के कुख्यात पीएलएफआइ नक्सली गुज्जू गोप को मार गिराने वाले बसिया अनुमंडल के तीन पुलिसकर्मियों को गुरुवार को रांची में वीरता पदक देकर सम्मानित किया गया और उनकी बहादुरी की प्रशंसा की गयी. इसके अलावा दो पुलिसकर्मियों को झारखंड पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. वीरता पदक […]
गुमला : गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा व चाईबासा के कुख्यात पीएलएफआइ नक्सली गुज्जू गोप को मार गिराने वाले बसिया अनुमंडल के तीन पुलिसकर्मियों को गुरुवार को रांची में वीरता पदक देकर सम्मानित किया गया और उनकी बहादुरी की प्रशंसा की गयी. इसके अलावा दो पुलिसकर्मियों को झारखंड पुलिस पदक से सम्मानित किया गया.
वीरता पदक प्राप्त करने वाले तीन पुलिसकर्मी में अवर निरीक्षक सदानंद सिंह, आरक्षी/54 अशोक कुमार व आरक्षी/125 याकूब सुरीन शामिल हैं. जबकि सहायक अवर निरीक्षक सरयू प्रसाद व आरक्षी अलबिनुस कच्छप को सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. सम्मान मिलने से गुमला जिले के पुलिसकर्मी खुश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




