बारिश से आलू की फसल को नुकसान

भरनो : प्रखंड में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण किसानों को काफी नुकसान हो रहा है. बारिश के कारण सब्जी की खेती पर असर पड़ा है. खेत में तैयार फसल आलू, टमाटर, मटर व बीम की फसल तरह बर्बाद हो गयी है. प्रखंड के किसानों ने बैंक से केसीसी ऋण लेकर […]
भरनो : प्रखंड में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण किसानों को काफी नुकसान हो रहा है. बारिश के कारण सब्जी की खेती पर असर पड़ा है. खेत में तैयार फसल आलू, टमाटर, मटर व बीम की फसल तरह बर्बाद हो गयी है.
प्रखंड के किसानों ने बैंक से केसीसी ऋण लेकर फसल लगायी थी. अब किसानों को ऋण चुकाने की चिंता सता रही है. इधर, लगातार बारिश होने के कारण धनतेरस का बाजार भी फीका रहा. इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में सन्नाटा पसरा रहा. बाजार में उम्मीद से कम लोग ही निकले और धनतेरस की खरीदारी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




