छिलका खाने से पिता-पुत्र की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2019 2:09 AM
भरनो(गुमला) : भरनो प्रखंड की मारासिली पंचायत अंतर्गत महुगांव टंगराटोली गांव में छिलका (चावल की रोटी) खाने व चाय पीने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोगों की स्थिति गंभीर हैं. तीनों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. घटना गुरुवार की देर रात की है. मृतकों […]
भरनो(गुमला) : भरनो प्रखंड की मारासिली पंचायत अंतर्गत महुगांव टंगराटोली गांव में छिलका (चावल की रोटी) खाने व चाय पीने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोगों की स्थिति गंभीर हैं. तीनों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. घटना गुरुवार की देर रात की है. मृतकों में गोंदे उरांव (60 वर्ष) व उसका बेटा अर्जुन उरांव (12 वर्ष) शामिल हैं. वहीं गोंदे उरांव की पत्नी फुलमनी उराइन (55 वर्ष), बेटी एतवारी कुमारी (17 वर्ष) व बेटी सुकरो कुमारी (14 वर्ष) की हालत नाजुक है.
गुरुवार की रात को सभी लोगों ने चावल की रोटी व चाय पी थी. इसी दौरान शुक्रवार की अहले सुबह गोंदे व अर्जुन की मौत हो गयी, जबकि परिवार के तीन सदस्य बेहोश हो गये. घटना की सूचना पर शुक्रवार की सुबह थाना प्रभारी सिद्धेश्वर सिंह गांव पहुंचे. पहले घायलों को रांची रिम्स भेजवाया. इसके बाद पिता-पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घर से रोटी बनाने के लिए पीसा हुआ चावल बरामद कर लिया है, जिसकी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










