गुमला : घाघरा में डायवर्सन बहा, रांची-नेतरहाट मार्ग छह घंटे तक बाधित

।। दुर्जय पासवान ।। गुमला : रांची-नेतरहाट मार्ग पर स्थित घाघरा प्रखंड के पौड़ी सरना नाला में बनाया गया डायवर्सन रविवार को दोपहर में पहली ही बारिश में बह गया. डायवर्सन बहने से करीब छह घंटे तक नेतरहाट व रांची का मार्ग बाधित रहा, वहीं बिशुनपुर प्रखंड टापू बन गया. उस दौरान गुमला आने-जाने का […]
।। दुर्जय पासवान ।।
डायवर्सन बहने के बाद संवेदक ने बारिश थमने के बाद देर शाम को जेसीबी लगाकर डायवर्सन में मिटटी भरने का काम शुरू किया. खबर लिखे जाने तक डायवर्सन में मिटटी भरने का काम किया जा रहा था. प्रशासन के अनुसार सात बजे से आवागमन शुरू हो जायेगी.
लेकिन भारी वाहनों के गुजरने पर खतरा का आशंका बनी हुई थी. मरम्मत के बाद कई वाहनों से यात्रियों को खाली कर डायवर्सन से गाड़ी पार कराया गया है. यहां बता दें कि दोपहर में अचानक जोरदार बारिश हुई. बारिश के बाद अधूरे पुल के बगल में बना डायवर्सन बह गया. जिससे बिशुनपुर प्रखंड का संपर्क घाघरा व गुमला से कट गया. यहां तक कि रांची से नेतरहाट आने जाने वाले लोग भी जाम में फंस गये. जानकारी के अनुसार घाघरा से नेतरहाट तक ब्लेचा इंजीनियरिंग लिमिटेड कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सड़क व पुल निर्माण कराया जा रहा है.
सड़क तो बना दिया गया. लेकिन दो वर्षों के बाद भी पुल को नहीं बनी है. डायवर्शन से ही लोगों का आना जाना हो रहा था. अब डायवर्सन बह जाने से आवागमन पर असर पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




