गुमला में मजदूर समेत चार की ठनका से मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2019 5:10 AM
गुमला : गुमला, सिसई व बंदगांव में तीन अलग-अलग घटनाओं में ठनका की चपेट में आने से मनरेगा मजदूर समेत चार की मौत हो गयी. गुमला के कीता गांव में सोमवार की शाम घटी घटना में मनरेगा मजदूर रमेश तुरी (31) की मौत हो गयी. वहीं उसका साथी गंगा सिंह झुलस गया. रमेश दोपहर में […]
गुमला : गुमला, सिसई व बंदगांव में तीन अलग-अलग घटनाओं में ठनका की चपेट में आने से मनरेगा मजदूर समेत चार की मौत हो गयी. गुमला के कीता गांव में सोमवार की शाम घटी घटना में मनरेगा मजदूर रमेश तुरी (31) की मौत हो गयी. वहीं उसका साथी गंगा सिंह झुलस गया.
रमेश दोपहर में मनरेगा के तहत कूप खोदने के लिए कतरी गांव जा रहा था. बारिश के दौरान रमेश एक पेड़ के नीचे गया, तभी पेड़ पर ठनका गिरा, जिसकी चपेट में वह आ गया. चैनपुर पीपल चौक निवासी अबदोन बखला के पुत्र प्रवीण बखला की मौत हो गयी. जबकि अनिल टोप्पो का पुत्र अजय टोप्पो घायल हो गया. वहीं सिसई थाना क्षेत्र के खेदुवाटोली गांव में आनंद उरांव (18) की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया.
भालूपानी के युवक की मौत : कोल्हान के बंदगांव प्रखंड की भालूपानी पंचायत के डोमराकुचारूंग निवासी लक्ष्मण हांसदा (20) की वज्रपात से मौत हो गयी. घटना शाम पांच बजे की है. लक्ष्मण चक्रधरपुर से लौट रहा था, तभी ठनका की चपेट में आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










