गुमला : डबल इंजन की सरकार पांच वर्षों से जनता को लूट रही है : हेमंत सोरेन

Updated at : 26 Apr 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : डबल इंजन की सरकार पांच वर्षों से जनता को लूट रही है : हेमंत सोरेन

पूर्व सीएम ने रायडीह, बिशुनपुर व सिसई में की चुनावी सभा गुमला/रांची : झारखंड के पूर्व सीएम व झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन गुरुवार को गुमला पहुंचे. उन्होंने रायडीह, बिशुनपुर व सिसई प्रखंड में चुनावी सभा को संबोधित किया और महागठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत के लिए जनता से वोट मांगा. रायडीह में उन्होंने […]

विज्ञापन

पूर्व सीएम ने रायडीह, बिशुनपुर व सिसई में की चुनावी सभा

गुमला/रांची : झारखंड के पूर्व सीएम व झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन गुरुवार को गुमला पहुंचे. उन्होंने रायडीह, बिशुनपुर व सिसई प्रखंड में चुनावी सभा को संबोधित किया और महागठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत के लिए जनता से वोट मांगा.

रायडीह में उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में देश में चारों तरफ भय का माहौल है. आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक, बहुसंख्यक सभी भय में जी रहे हैं. आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है. युवाओं के लिए रोजगार नहीं है. लोकतंत्र के इस महापर्व में महागठबंधन के उम्मीदवार सुखदेव भगत को अपना बहुमूल्य मत देकर भारी मतों से विजयी बनायें. भाजपा उम्मीदवार सुदर्शन भगत के संबंध में कहा कि जो सांसद खुद की सुरक्षा नहीं कर सकते, वह दूसरों की सुरक्षा क्या करेंगे.

दूसरी ओर बिशुनपुर प्रखंड के एसएस हाइस्कूल के स्टेडियम में हेमंत ने कहा कि वर्तमान सरकार जुमलेबाजी की सरकार है. वह आदिवासियों के हक जंगल, जल व जमीन पर अतिक्रमण करने का प्रयास कर रही है. हमलोगों को जमीन से बेदखल किया जा रहा है. झारखंडियों को नौकरी व अन्य रोजगार नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है, इसलिए ऐसी जुमलेबाजी की सरकार को उखाड़ फेंकना है. सिसई थाना मैदान में कांग्रेस के पक्ष में हेमंत सोरेन ने चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा वर्ष 2014 में झूठे वादों द्वारा एक गुजराती अपने मायावी जाल मे फंसा कर देश का प्रधानमंत्री बना.

आज भाजपा सेना के पराक्रम का नाम लेकर जनता से चुनाव में वोट मांग रही है. भाजपा लोगों को गैस सिलेंडर, शौचालय की देने की बात करती है. रघुवर सरकार झारखंड में डबल इंजन की बात करती है. किसानों, दलितों, गरीबों, पिछड़ों को दबाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola