गुमला : देवराज गिरोह के सरगना समेत 5 अपराधी गिरफ्तार

।। दुर्जय पासवान ।। गुमला : गुमला पुलिस ने देवराज गिरोह के सरगना मो सरफराज उर्फ देवराज व गिरोह के चार अन्य अपराधियों को गिरफ्तार की है. इन लोगों के पास से हथियार भी बरामद हुई है. ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. तभी पुलिस ने छापरटोली स्कूल के […]
।। दुर्जय पासवान ।।
अभी हाल में ही फूल विक्रेता देवशंकर मालाकार की हत्या कर शहर में दहशत पैदा कर दिया था. हर सप्ताह शहर के बड़े कारोबारियों से मोटी रकम की वसूली करते रहे हैं. गुमला एसपी अंजनी झा ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी छापरटोली में जमे हुए हैं. इस सूचना पर थानेदार शंकर ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची और अपराधियों को धर दबोचा.
गिरफ्तार अपराधियों में गिरोह के सरगना गुमला के सरफराज उर्फ देवराज, गुमला के रवि गुप्ता उर्फ मॉडल, रांची के मो अनीस खान, अलीम अंसारी व सैकेदिन कशयप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




