ePaper

गुमला : कुएं से मां-बेटी का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Updated at : 28 Feb 2019 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : कुएं से मां-बेटी का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

दुर्जय पासवान, गुमला गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित एक कुएं से घाघरा पुलिस ने मां बेटी का शव बरामद किया है. मृतका लालपुर गांव निवासी शांति देवी (25) व उसकी बेटी अंजली कुमारी (डेढ़ वर्ष) है. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला

गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित एक कुएं से घाघरा पुलिस ने मां बेटी का शव बरामद किया है. मृतका लालपुर गांव निवासी शांति देवी (25) व उसकी बेटी अंजली कुमारी (डेढ़ वर्ष) है. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.

इस संबंध में थानेदार उपेंद्र कुमार महतो ने बताया कि सूचना मिली थी कि लालपुर गांव के एक कुएं में दो शव पड़े होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने वहां जाकर दोनों शवों को कुएं से बरामद कर लिया है. शांति अपनी बेटी को लेकर एक सप्ताह पूर्व ही ईंट भट्ठा से कमा कर घर वापस आयी थी.

जिसके बाद बिशुनपुर स्थित जेहनगुटुवा अपने ससुराल गयी थी. वहां दो दिन रहने के बाद वह वापस अपने घर लालपुर आयी थी. अचानक गांव के लोगों ने उसका व उसकी बेटी का शव कुएं में देखा. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. ग्रामीणों ने बताया कि शांति थोड़ा दिमाग से मंदबुद्धि थी. फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola